सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गौ और गौवंश का महत्व क्या है, गोवर्धन पूजा इस बात का प्रतीक है। भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गौवंश रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दीपोत्सव के पंचदिवसीय महापर्वों की श्रृंख्ला में आज पावन गोवर्धन पूजा है। भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था का प्रतीक गोवर्धन पूजा का यह कार्यक्रम रहा। मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देता हूं। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गौ और गौवंश का महत्व क्या है, गोवर्धन पूजा इस बात का प्रतीक है और दीपावली जैसे महापर्व के साथ इस आयोजन को जोड़कर इसके महत्व को और भी प्रभावी बनाया गया है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज प्रात: मुझे गौ पूजन और गौ सेवा करने का अवसर यहां प्राप्त हुआ है। भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गौवंश रहा है।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *