‘मेरे विरोधी से CM सैनी की दोस्ती…’, तो इस वजह से मुख्यमंत्री से नाराज हैं अनिल विज
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नाराज लग रहे हैं। इस बीच अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भीतरघात करने वालों नेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल किया है।
उन्होंने सीएम सैनी पर आरोपी लगाते हुए कहा कि मेरे चुनाव में विरोधी उम्मीदवार का साथ देने वाले नेता आज भी सीएम सैनी के परम मित्र बने हुए हैं। अनिल विज ने विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ सीएम नायब सैनी के मित्र की फोटो को भी शेयर किया है।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आशीष तायल जो खुद को मुख्यमंत्री नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता?

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now