सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के वासुदेव घाट पर की आरती, साथ में मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ ले चुकी हैं। उनके साथ मंत्रिपरिषद की भी कई विधायकों ने आज शपथ ली है। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने शाम की आरती की और प्रार्थना किया। बता दें कि इस दौरान रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहें। बता दें कि पूरे विधि-विधान के साथ रेखा गुप्ता ने आरती की। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई और विधायकों को मंत्रिपरिषद की शपथ दिलाई। बता दें कि आज शाम दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now