CM Nayab Saini: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे नायब सैनी, दिवंगत BJP नेता किशन कपूर के परिवार से की मुलाकात

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिमाचल दौरे पर गए हैं। 21 फरवरी शुक्रवार को वह हिमाचल के धर्मशाला में पहुंचे। इसके बाद सीएम सैनी धर्मशाला में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर के घर पर गए, जहां पर सीएम सैनी ने किशन कपूर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

 

 

हरियाणा सीएम ऑफिस के तय प्रोग्राम के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सुबह 11:15 बजे धर्मशाला के साईं ग्राउंड हेलीपैड पर उतरे। जिसके बाद वह दिवंगत नेता किशन कपूर के घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि सीएम सैनी के दौरे की जानकारी पहले ही हिमाचल के मुख्य सचिव, डीजीपी हिमाचल और डीसी कांगड़ा को दे दी गई थी।

नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर जी के निधन के बाद धर्मशाला में उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके अलावा सीएम सैनी ने दिवंगत किशन कपूर के सामाजिक कार्यों और समाज में दिए योगदान की सराहना की। साथ ही उन्होंने लिखा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

बता दें कि किशन कपूर हिमाचल के बड़े नेता थे। वह पांच बार धर्मशाला विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके अलावा उन्हें प्रदेश सरकार में 3 बार मंत्री भी बनाया गया। वहीं, साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए थे। बीते 1 फरवरी को किशन कपूर का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर हैं। नायब सैनी उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने और शोक जताने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर