CM नायब सैनी की पत्नी बनीं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष, 10 साल से खाली था पद

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी को सुमन सैनी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि यह पद मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए रिजर्व रहता है और पिछले 10 सालों से यह पद खाली था, क्योंकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अविवाहित थे। जिसकी वजह से बाल कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष खाली रखा गया था। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्‌डा रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष और बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष दोनों दायित्व संभाला था।

सुमन सैनी बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य और हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं और राजनीति में वह सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में प्रचार भी किया है और कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं। साल 2022 में सुमन सैनी ने जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था।

सुमन सैनी जल्द ही बाल कल्याण परिषद में पद को ग्रहण करेंगी। वर्तमान में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं, जबकि डॉ. सुषमा गुप्ता परिषद की सचिव हैं। बता दें कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सदस्यों के पास मजिस्ट्रेट जैसी शक्तियां होती हैं।

हरियाणा बाल कल्याण समिति किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत गठित एक स्वायत्त संस्था है, जो बच्चों के अधिकारों की रक्षा करती है। इसका उद्देश्य उन बच्चों की देखभाल करती है जो अनाथ होते हैं या खो जाते हैं या त्याग दिए जाते हैं। यह संस्था उन बच्चों के विकास, सुरक्षा, उपचार, और पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देती है। बाल कल्याण परिषद के तहत हर जिले में समितियां बनी हुई हैं, जो कि बच्चों की बुनियादी जरूरतों और सुरक्षा की आवश्यकताओं का ध्यान रखती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *