जालंधर की धरती से CM भगवंत मान की नशों के खिलाफ बड़ी घोषणा, ग्राम सुरक्षा कमेटियों को दिलाई शपथ

0

पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक गति देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने आज जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में गांव सुरक्षा समितियों के सैकड़ों सदस्यों को उनके क्षेत्रों से नशे की इस बुराई को जड़ से खत्म करने की शपथ दिलाई। गांव सुरक्षा समितियों को शपथ दिलाते समय मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 31 मई तक पंजाब नशामुक्त राज्य होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी उपस्थित थे।

पी.ए.पी. ग्राउंड में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जैसे देश की सेना युद्ध जीतने से पहले नक्शा तैयार करती है, उसी तरह पंजाब सरकार ने भी नशों के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए मजबूत योजना तैयार की है। नक्शा बन जाने के बाद अब नशे के खिलाफ युद्ध योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बड़ी इमारत के निर्माण से पहले उसका नक्शा जरूरी होता है, और जब नक्शा बन जाता है तो निर्माण में देर नहीं लगती। पंजाब सरकार ने नशा खत्म करने की योजना बना ली है और अब ‘रंगला पंजाब’ की नई इमारत खड़ी की जा रही है।

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *