सीएम भगवंत मान अकाल तख्त पर पेश: जत्थेदार को दिया स्पष्टीकरण, कहा-मैंने कभी श्री अकाल तख्त को चैलेंज नहीं किया

0

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। मान सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपने बयानों को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जत्थेदार साहिब को साैंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये धारणा बनाई जा रही थी कि भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनाैती दे रहे हैं लेकिन उनकी ऐसी नीयत नहीं है। अब सिंह साहिब क्या फैसला लेते हैं, ये बाद में उन्हें बताया जाएगा। वे हर फैसले से सहमत हूं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर