अमित शाह से मिले CM नायब सैनी, एक साल की उपलब्धि के बारे में दी जानकारी; बिहार चुनाव पर की चर्चा

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पटना में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शाह के साथ बिहार चुनाव पर चर्चा की। साथ ही हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार के एक साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां बताते हुए भविष्य की कार्ययोजना साझा की।

कटिहार सहित विभिन्न स्थानों पर चुनावी जनसभाओं में नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता का विश्वास एनडीए सरकार में और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सशक्त, स्थिर और सुशासित सरकार का गठन होगा।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *