CM शिंदे के बेटे ने दी है मेरी हत्या की सुपारी- संजय राउत

फडणवीस को खत लिखकर किया बड़ा दावा
रागा न्यूज़,चंड़ीगढ़।
मुंबई। महाराष्ट्र के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे ने मुझे मारने की सुपारी दी है। सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। चिट्ठी में लिखा है की उनको जानकारी मिली है की ठाणे का एक बड़ा गुंडा राज ठाकुर और उसके गैंग उनको मारना चाहते हैं। इस मामले में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन (संजय राउत) को सिक्योरिटी चाहिए या उनको धमकी मिली है। पहले यह जानने की जरूरत है।
फडणवीस ने कहा कि मैंने उनकी चिट्ठी को स्टेट इंटीलेंस को भेजी है, उनकी थ्रेट परसेप्शन कितना है, वो रिपोर्ट तैयार होगी, दिन नई सनसनी फैलाने से कुछ नहीं होता है। अगर राज्य में किसी को भी जान का खतरा तो हमारी सरकार उनको सुरक्षा देगी, पर सनसनी न फैलाएं।
फिर DG तय करेंगे कि सिक्योरिटी देनी है या नहीं। हर दिन नई सनसनी फैलाने से कुछ नहीं होता है। अगर राज्य में किसी को भी जान का खतरा तो हमारी सरकार उनको सुरक्षा देगी, पर सनसनी न फैलाएं।