CM भगवंत मान का ऐलान, आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि जालंधर में आदमपुर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का परिचालन जल्द शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में सिविल एविएशन विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम मान ने कहा कि यह प्रवासी भारतीयों (NRI) को स्वदेश स्थित अपने घरों से जोड़े रखेगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को और भी बढ़ाने में सहायक होगा।
हलवारा एयरपोर्ट परियोजना पर मुख्यमंत्री ने नागरिक हवाई टर्मिनल के लिए जारी कार्य जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसे जल्द पूरा करने के लिए 50 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुकी है। आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और पठानकोट एयरपोर्ट पर जारी कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें शुरू होने पर राज्य के लोगों को शेष विश्व के साथ सीधा संपर्क उपलब्ध हो जाएगा।
ਅੱਜ ਸਿਵਲ ਐਵੀਏਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਦਮਪੁਰ, ਹਲਵਾਰਾ, ਬਠਿੰਡਾ ਤੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਹਵਾਈ ਅੱਡਿਆਂ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ…
ਚੰਗੀ ਖਬਰ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਆਦਮਪੁਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਬਾਕੀ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਲਈ ਉਡਾਣਾਂ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਤੇ ਹਲਵਾਰਾ ਵਿਖੇ ਬਣ ਰਹੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਟਰਮੀਨਲ ਦਾ… pic.twitter.com/NMw7lt35b1
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 28, 2023
बैठक के बारे में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब के सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ पठानकोट, हलवारा, आदमपुर हवाई अड्डों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अच्छी खबर यह है कि देश के अन्य शहरों के लिए आदमपुर से उड़ाने जल्द शुरू होने जा रही हैं। हलवारा में बन रहे टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।