Haryana Board Exam 2025: हरियाणा में आज 12वीं का फिजिक्स और इकोनॉमिक्स का पेपर, अब तक 152 नकलची पकड़े

0

Haryana Board Exam 2025: हरियाणा में आज 4 मार्च मंगलवार को 12वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट का  फिजिक्स और इकोनॉमिक्स का पेपर है। इस परीक्षा में करीब 2.23 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। एग्जाम आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चलेगा। प्रदेश में परीक्षा के लिए 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के वक्त कड़ी निगरानी के लिए  219 उड़नदस्ते और 588 ऑब्जर्वर का इंतजाम किया गया है। बोर्ड की तरफ से पिछली घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

 

सीएम सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव को हटाया

बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो गई थी। जिसमें अब तक 12वीं का इंग्लिश और 10वीं क्लास का मैथ्स और इंग्लिश का पेपर हो चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब तक की परीक्षाओं में 152 मामले नकल के आ चुके हैं। बढ़ते हुए नकल के मामले को देखते हुए बीती रात यानी सोमवार 3 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा को हटा दियाहै। अजय चोपड़ा की जगह डॉक्टर मुनीष नागपाल को सचिव लगाया गया है। इसके अलावा सीएम सैनी 25 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर चुके हैं।

 

 

27 फरवरी को 12वीं बोर्ड का इंग्लिश का एग्जाम हुआ था। लेकिन नूंह और पलवल में एग्जाम शुरू होने के आधे घंटे बाद पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। राज्य में करीब 37 जगहों पर नकल के मामले सामने आए थे। जिसके बाद बोर्ड ने पलवल के एक केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी थी। पुलिस ने सेंटर सुपरिंटेंडेंट, पर्यवेक्षकों और स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।

अब तक 152 नकलचियों को पकड़ा

 

 

नूंह के टपकान सरकारी स्कूल में भी इंग्लिश का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद बोर्ड की टीम ने QR कोड और सुरक्षा फीचर्स की सहायता से दोषियों को पकड़ लिया था। प्रशासन ने मोनिश, नफीश, मुश्तकीन और पर्यवेक्षक शौकत अली, रकमूदीन समेत सेंटर सुपरिटेंडेंट संजय कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इसके अलावा पुन्हाना के एक स्कूल से  28 फरवरी को 10वीं का मैथ्स का पेपर भी लीक हो गया था। यहां स्टूडेंट के परिजन दीवारों पर चढ़कर पर्चियां फेंकते हुए पकड़े गए थे। इसके अलावा 3 मार्च को भी 10वीं के इंग्लिश पेपर में भी नकल की पर्चियां फेंकते हुए  7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बोर्ड ने अब तक 152 नकलची के खिलाफ कार्रवाई की है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *