मुख्यमंत्री का काफिला जाम में फंसा… पुलिस अफसरों में मच गया हड़कंप

राजधानी का इन दिनों क्या हाल है, इसका ताजा उदाहरण आज (बुधवार) को देखने को मिला। बताया गया कि आज पंजाबी बाग जाम लगने से मुख्यमंत्री का ही काफिला फंस गया।
वहीं, सीएम का काफिला जाम में फंसने से पुलिस अफसरों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत कर ट्रैफिक पुलिस ने मुख्यमंत्री का काफिला जाम से निकलवाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now