Chandrayaan-3 कहां तक पहुंचा? इसरो ने दी जानकारी

0

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था और यह लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है. भारत के साथ ही दुनियाभर के लोग और अंतरिक्ष की गहराइयों पर नजर रखने वाले वैज्ञानिक चंद्रयान-3 के सफर पर नजर रख रहे हुए हैं और पल-पल का अपडेट ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रयान-3 अब तक कहां तक पहुंच गया है और इसने किस कक्षा में प्रवेश कर लिया है.

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) फिलहाल पृथ्वी के पांचवें ऑर्बिट में है और लगातार पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है. इसरो (ISRO) से मिली जानकारी से मुताबिक, चंद्रयान-3 ने 25 जुलाई की शाम को पांचवीं कक्षा में प्रवेश किया था और इसके बाद वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकल जाएगा. जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 एक अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा.

1 अगस्त तक चांद के ऑर्बिट में जाएगा चंद्रयान

इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और यह 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चांद की तरफ भेजा जाएगा. उस दिन चंद्रयान-3 पृथ्वी के ऑर्बिट से निकलकर चांद के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर 23 अगस्त को चांद की सतह पर कदम रखेगा.

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को किया गया था लॉन्च

बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया था और यह करीब 40 दिनों का सफर तय कर चांद पर पहुंचेगा. इसरो के वैज्ञानिक लगातार चंद्रयान-3 की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *