चंडीगढ़ में 12 महीनों के भीतर तीसरी बार GST संग्रह में कमी, जून में गिरावट दर्ज—2% की कमी।

0

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जून 2025 के लिए स्टेट-वाइज जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए, जिसमें चंडीगढ़ के लिए चिंता का विषय सामने आया है। बीते 12 महीनों में यह तीसरा मौका है जब केंद्रशासित प्रदेश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। जून माह में चंडीगढ़ की जीएसटी वसूली में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस वर्ष जून में शहर में 220 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 224 करोड़ रुपये था। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब महज एक महीने पहले ही, मई 2025 में चंडीगढ़ ने जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी।

मई में 363 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था, जो पिछले साल मई के 237 करोड़ रुपये की तुलना में 126 करोड़ रुपये अधिक था। एग्ज़ाइस और टैक्सेशन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल था। लेकिन जून में आई यह गिरावट पहले भी दो बार देखी जा चुकी है। इससे पहले सितंबर 2024 में चंडीगढ़ में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। उस समय 197 करोड़ रुपये का कर कलेक्शन हुआ था, जबकि सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 219 करोड़ रुपये था। वहीं दिसंबर 2024 में तो 20 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट आई थी। दिसंबर में केवल 224 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जो दिसंबर 2023 के 281 करोड़ रुपये के मुकाबले 57 करोड़ रुपये कम थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर