चंडीगढ़: कपड़े के तीन मंझिला शोरूम में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

0

चंडीगढ़।  सेक्टर 20 की कंप्यूटर मार्किट में कपड़े के तीन मंजिला शोरूम में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गई, जिसपर सुबह तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। एससीओ-62 में बिमला गारमेंट्स नाम से चल रहे शोरूम के ऊपर के दोनों फ्लोर आग की चपेट में आए हैं।

तीसरे फ्लोर पर ज्यादा नुकसान का अनुमान है। अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राहत की बात ये भी रही कि आग साथ में स्थित और शोरूमों तक नहीं पहुंची। वरना तस्वीर भयानक हो सकती थी। रात से ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं।

फिलहाल शोरूम बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शुरुवाती जांच में शॉर्ट शर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

शोरूम में लगी आग को बुझाते समय एक कर्मचारी को भी चोटें आई हैं। इससे भी दुख की बात यह सामने आ रही है कि सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में इस कर्मचारी  इलाज करने से मना कर दिया गया। मेयर हरप्रीत कौर और देवेंद्र सिंह बबला घायल कर्मचारी का हाल जानने पहुंचे हैं।

उन्होंने चोटिल हुए फायर फाइटर को इलाज से मना करने पर हैरानी जताई। मेयर ने कहा कि शहर की सुरक्षा के साथ साथ हमें अपने कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करनी है। हमारे फायर फाइटर अपनी जान पर खेल कर शहर व लोगों की जान और मॉल सुरक्षा करते हैं।

इन फायर फाइटर के चोटिल होने पर नजदीकी हॉस्पिटल इलाज मना कर दे तो यह एक गंभीर मसला है। जो भी इसमें जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष इस विषय को रखा जाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *