हरियाणा में जल्द नियुक्त होंगे बोर्ड और निगमों के चेयरमैन, भाजपा ने एक हफ्ते में 1200 नेताओं को सत्ता और संगठन में किया शामिल।

0

हरियाणा में अब बहुत जल्द बोर्ड व निगमों के चेयरमैन नियुक्त किए जाएंगे। सरकार के स्तर पर इस बारे में लंबे मंथन के बाद सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी इसे लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रदेश प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। भाजपा ने कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति असंतोष फैलने से पहले ही नियुक्तियां करके उन्हें सत्ता व संगठन में भागीदार बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी पिछले करीब दो सप्ताह से पार्टी के लिए धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं व नेताओं को पदों से नवाज रही है। सरकार ने पिछले सप्ताह शिकायत निवारण कमेटियों के गैर सरकारी सदस्यों की सूची जारी करके करीब 400 कार्यकर्ताओं को सत्ता में बाहरी तौर पर भागीदार बनाया। बुधवार को जिलों में संगठन का गठन करते हुए 600 कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय संगठन में जिम्मेदारी दी गई।

निकायों में पार्षद नॉमिनेट करके 200 शहरी नेताओं को किया गया एडजस्ट

निकायों में पार्षद नॉमिनेट करके करीब 200 शहरी नेताओं को एडज़स्ट किया गया। इसके अलावा प्रदेश में 100 लॉ अफसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार किसी भी समय राज्य में डिप्टी एडवोकेट जनरल, एडिशनल एडवोकेट जरनल के पदों पर नियुक्तियां कर सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *