स्वाद ऐसा की बार-बार मांगने का होगा मन , मूंग दाल की स्टफिंग से तैयार करें मिनी समोसा , सीखें रेसिपी
समोसा नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है. बच्चे हों या बड़े सभी के बीच में...
समोसा नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है. बच्चे हों या बड़े सभी के बीच में...
आजकल की फ़ास्ट फॉरवर्ड लाइफ को देखते हुए लोग तमाम काम होने के बावजूद अपने आप को फिजीकली एक्टिव रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी ऐसे कई लोग हैं, जो अक्सर सुबह उठने के बाद से ही थका हुआ महसूस करते हैं। यह प्रक्रिया सुबह से लेकर रात तक चलती है। इस वजह से सुस्ती, आलस, कम एक्टिव रहना, लो प्रोडक्टिविटी जैसी समस्याएं आपको हो सकती हैं। इस समस्या का उपाय कुछ एनर्जी बूस्ट करने वाले फूड्स में छिपा है। यदि आपको ऊर्जा की कमी महसूस होती है, इंस्टेंट एनर्जी नहीं महसूस होती है, तो कई तरह के नेचुरल फूड्स मौजदू हैं, ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो आपको तुरंत ही रीचार्ज कर सकते हैं। शरीर को एनर्जी देने के लिए कुछ फूड्स हैं जो उपयोगी होते हैं। अगर आप दिन भर सुस्त रहते हैं तो आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं: ओट्स खाने से बढ़ती है एनर्जी ओट्स में मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं। ओट्स खाने से ना सिर्फ शरीर को एनर्जी और स्टैमिना मिलती है, बल्कि दिल भी हेल्दी बना रहता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है। एवोकाडो है फायदेमंद एवोकाडो का सेवन लोग काफी कम करते हैं, लेकिन आपको इंस्टैंट एनर्जी चाहिए, तो यह फल खाना शुरू कर दें। साथ ही यह शरीर को कई आवश्यक विटामिंस जैसे विटामिन ए, ई भी प्रदान करता है। चिया सीड्स है एनर्जी से भरपूर नट्स और सीड्स जैसे कि बादाम, अखरोट, चिया बीज में भी बेहतरीन एनर्जी स्रोत होते हैं। ये दूसरे खाद्य पदार्थों के साथ मिश्रित करके एक स्नैक के रूप में खाये जा सकते हैं। चिया सीड्स में फाइबर से भरपूर है, साथ ही इसमें पैटैशियम, ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस, कैल्शियम और आयरन भी होता है। प्रतिदिन चिया सीड्स के सेवन से शरीर में एक्टिव हो जाती है। नारियल पानी बढ़ाए स्टैमिना सुबह नारियल पानी पीने से सारा दिन आप एक्टिव और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जो सुस्त शरीर में जान भर देता है। फल देता है इंस्टेंट एनर्जी फल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। फलों में जैसे कि केला, अंगूर, सेब, आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। दूध और दूध से बनी चीजें: दूध और दूध से बनी चीजें, जैसे कि दही, पनीर, लस्सी आदि में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन होते हैं जो आपको तुरंत एनर्जी देते हैं।
: वॉक करना आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। ये एक ऐसा तरीका है जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज...
कई बार न चाहते हुए भी घर में किन्हीं कारणों से नेगेटिविटी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसके पीछे वास्तु...
हमारे खाने में दाल जरूर होनी चाहिए, क्योंकि दाल में बहुत प्रोटीन पाया जाता है. दाल से हमें पूरा दिन...
हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा को बेहद पवित्र माना गया है। इस यात्रा को करने के लिए दुनियाभर से...
देहरादून. उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब केवल तीर्थयात्रियों के पंजीकरण...
गर्मी का मौसम आते ही हम सबकी हालत खराब हो जाती है। सूरज की तपती धूप की मार सहना हम सबके लिए किसी सजा से कम नहीं होती। ऐसे में इस मौसम में ठंडा पानी ही लोगों का सहारा बनता है। चिलचिलाती धूप में पसीने से भीगे हुए ऑफिस, स्कूल या फिर कॉलेज से जब हम घर पहुंचते हैं तो बिना सोचे समझे ठंडा पानी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ठंडा पानी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौसम में ज़्यादा ठंडा पानी पीने से हमे कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आपको उन परेशानियों के बारे में बताते हैं। दिल की धड़कन करता है प्रभावित: ठंडा पानी आपकी धड़कन की गति को बहुत ही गंभीर तरीके से प्रभावित करता है। ठंडा पानी हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम का बैलेंस बिगाड़ देता है। जिस वजह से हमारी धड़कन की गति स्लो हो जाती है। मोटापा बढाए: मोटापे के पीछे एक सबसे बड़ी वजह हमारी अनियमित जीवनशैली है। अगर आप खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते है तो इससे आपको मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ हो जाती है। यही कारण है कि डाइटिशियन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते हैं। सर्दी और खांसी हो सकती है: इस मौसम में ठंडा पानी पीने से लोग सर्दी और खांसी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए खाने के बाद ठन्डे पानी की बजाय आपको नॉर्मल पानी पीना चाहिए।दरअसल, ठंडा पानी हमारे शरीर में बहुत ज़्यादा मात्रा में म्यूकस पैदा करता है जिस वजह से बॉडी में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पाचन क्रिया होती है कमजोर: बहुत ठंडा पानी या कोई भी ड्रिंक आपकी ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है, जिसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। ठंडे पानी का सेवन पाचन क्रिया कमजोर कर देता है। इसलिए ठन्डे पानी से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है।
भारत में 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। 14 अप्रैल 1891 के दिन मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहेब का जन्म हुआ था। निचली जाति से होने की वजह से बाबा साहेब अंबेडकर को जन्म के बाद से ही सामाजिक तौर पर जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा था। पढाई लिखाई के बाद बाबा साहेब ने दलितों, कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बहुत संघर्ष किया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जयंती पर हम आपको उनके प्रेरणादायी विचारों के बारे में बताएँगे। जाति व्यवस्था एक नरक है, जो विश्व के उन सभी लोगों को प्रभावित करता है, जो इसके अधीन हैं।" जो लोग स्वतंत्र होते हैं, उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है।" जीवन का सार उसमें होता है, जो लोग अपने आप को आज़ाद रखते हैं।" "जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं, वे हमेशा सबसे कम पैसे कमाते हैं।" समानता के बिना न्याय असम्भव है। संघर्ष ही सफलता का मार्ग है।" ...
गर्मियां आ गई हैं और धीमे-धीमे पारा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि आने वाले दिन, लू से बेहाल...