महिला दिवस को समर्पित कैंसर जागरूकता गोष्ठी सिल्वर सिटी थीम सोसायटी में
लोकहित सेवा समिति द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेविका पदमा भार्गव तथा टाटा मेमोरियल अस्पताल (भाभा अनुसंधान केन्द्र ) मुल्लानपुर के सहयोग से सिल्वर सिटी थीम सोसायटी मुबारकपुर के क्लब हाउस में सुबह 11 बजे से महिलाओं एवं पुरुषों में सर्वाइकल, ब्रैस्ट कैंसर तथा प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिये एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. समिति की कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा ने बताया है कि इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश गाँधी मुख्यातिथि तथा पार्षद टोनी राणा विशेष अतिथि होंगें. गोष्ठी में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कैंसर के लक्षण, बचाव एवं निदान के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी. गोष्ठी में जिन महिलाओं या पुरुषों को कैंसर होने का शक होगा, उनकी जल्दी ही टाटा मेमोरियल अस्पताल ले जाकर मुफ्त स्क्रीनिंग करवाई जाएगी.
