पंजाब में आज 6वीं बार होगा कैबिनेट विस्तार, संजीव अरोड़ा लेंगे मंत्री पद की शपथ

0

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार 39 माह में छठी बार वीरवार को कैबिनेट का विस्तार करेगी। लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दोपहर एक बजे मंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे।

वहां मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। अरोड़ा मान सरकार में 17वें मंत्री होंगे। इससे मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हो जाएंगे। पहले तय माना जा रहा था कि संजीव अरोड़ा के साथ दो और नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

दो मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी के भी कयास थे, परंतु बुधवार देर शाम पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि अभी केवल संजीव अरोड़ा ही मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *