पंजाब: बस-टिप्पर की आमने-सामने टक्कर; चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार दो बुजुर्गों की मौत, कई यात्री घायल

0

पंजाब के पटियाला जिले के नाभा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नाभा-भादसों रोड पर गांव लुबाना के नजदीक हुए इस हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि पीआरटीसी बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे गांव लुबाना करमू निवासी सेवा सिंह (84) और सुरजीत सिंह (76) बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। उसी दौरान क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम थी। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण उन्हें सामने से आ रहा टिप्पर दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे टिप्पर की चपेट में आ गई। इस टक्कर में दोनों बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टिप्पर चालक ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान सामने से गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही पीआरटीसी की बस से टिप्पर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *