चंडीगढ़ में देवर-भाभी की लाश: महिला का पति गया था गांव, बंद कमरे में दोनों के शव मिलने से हड़कंप

0

चंडीगढ़ में देवर और भाभी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों के शव बंद कमरे में मिले हैं। घटना सेक्टर-41 के गांव बुटरेला की है। यहां एक किराये के मकान में महिला और युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। क्योंकि दोनों की लाशें कमरे के अंदर लटकती हुई मिली हैं। मृतकों की पहचान नगमा (32) और मुरसलीन (24) के रूप में हुई है।दोनों ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि महिला का पति गांव गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक महिला नगमा का पति फरमान इन दिनों उत्तर प्रदेश गया हुआ था। पत्नी नगमा और छोटा भाई मुरसलीन बुटेरला स्थित मकान में रह रहे थे। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे घर पहुंचा। वहां नगमा बिस्तर पर पड़ी मिलीं, जबकि मुरसलीन कमरे की छत में लगे हुक से फंदे पर लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के थाना सेक्टर-39 के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। मोबाइल फॉरेंसिक टीम (एमएफटी) ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *