रिश्वतखोर अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, पंचकूला में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, बिल पास कराने के नाम पर कर रहा था वसूली

0

पंचकूला: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित मार्केटिंग बोर्ड में तैनात डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना SV&ACB पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

23 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:मामले के शिकायतकर्ता पेशे से ठेकेदार हेमंत शर्मा हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि उनके लंबित बिलों को पास करने के एवज में आरोपी अधिकारी ने 28 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. बताया कि आरोपी द्वारा रिश्वत के पांच हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जिसके बाद वह शेष 23 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

ट्रैप लगाकर रंगे हाथ गिरफ्तार किया:शिकायत के आधार पर SV&ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया. इसके बाद जैसे ही आरोपी हरदेव सिंह ने शिकायतकर्ता से 23 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया.

जांच एजेंसी प्रमुख की चेतावनी:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख ने स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी, भले ही वह किसी भी स्तर का क्यों न हो, सरकारी धन का दुरुपयोग या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे दोषियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर