Haryana Weather Today: हरियाणा में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, 15 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे ने बिगाड़ा मौसम

हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में मंगलवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 7 और 8 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 9 जनवरी के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज से अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 से लेकर 12 जनवरी तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी और उसके बाद धीरे-धीरे 02 से 04 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 178 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते इन छह जिलों में मौसम बहुत खराब है। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। वहीं यमुना नगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जिला | मौसम विभाग का अलर्ट |
चंडीगढ़ (राजधानी) | कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। |
पंचकूला | कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। |
अंबाला | कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। |
यमुना नगर | घना कोहरा |
कुरुक्षेत्र | NIL |
कैथल | NIL |
करनाल | घना कोहरा |
महेंद्रगढ़ | घना कोहरा |
रेवाड़ी | घना कोहरा |
झज्जर | घना कोहरा |
गुरुग्राम | घना कोहरा |
मेवात | घना कोहरा |
पलवल | घना कोहरा |
फरीदाबाद | घना कोहरा |
सोनीपत | घना कोहरा |
पानीपत | घना कोहरा |
सिरसा | घना से घना कोहरा |
फतेहाबाद | घना से घना कोहरा |
हिसार | घना से घना कोहरा |
भिवानी | घना से घना कोहरा |
जींद | घना से घना कोहरा |
चरखीदादरी | घना से घना कोहरा |
रोहतक | घना कोहरा |