अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में ‘खालिस्तान’ के जिक्र से मचा हड़कंप

0

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ईमेल में आपत्तिजनक भाषा के साथ ‘खालिस्तान’ का जिक्र किया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन तुरंत स्कूलों को खाली करा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने पुष्टि की है कि कई नामी स्कूलों को एक साथ ईमेल भेजे गए थे। इन संदेशों में दावा किया गया कि स्कूल परिसरों में दोपहर 1:11 बजे विस्फोट किया जाएगा। ईमेल की भाषा में भारत को खालिस्तान बनाने जैसी भड़काऊ बातें लिखी गई थीं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर