बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की अनिल विज से मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा, कोसली विधायक अनिल यादव, जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।
सभी ने विज का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने विज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस भेंट के दौरान संगठन से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी विज के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा ने विज के निवास पर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य जाना। उनके साथ भाजपा जम्मू-कश्मीर के राज्य इकाई सदस्य चेतन वांनचू भी मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल और पूर्व रतिया विधायक रविंद्र ने भी विज का हालचाल जाना।
इसके अलावा कई गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विज के आवास पर पहुंचकर अरदास की। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी सुखविंद्र ने सिख संगत के साथ मिलकर अरदास की। सिख संगत ने कहा कि मंत्री विज अंबाला की शान हैं और वे सभी मिलकर यही कामना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें।
आर्य गर्ल्स कालेज अंबाला छावनी की पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने विज को समर्पित कविता ‘अजीम शख्स’ सहित कई कविताएं पढ़ी। भाजपा महिला से जुड़ी महिलाओं ने भी विज का हालचाल जाना। सुधीर जायसवाल, जत्थेदार चरण सिंह, जेसीआइ अंबाला, ब्राह्मण सभा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विज का हालचाल जाना।
