अमित शाह की मोगा रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल बाबा फतेह सिंह मोहाली की बैठक
अमित शाह की मोगा रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल बाबा फतेह सिंह मोहाली की बैठक
मोहाली 9 मार्च (प्रदीप सिंह हैप्पी ) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल बाबा फतेह सिंह, मोहाली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमन कुमार सैली ने की, जबकि जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट ने कहा कि अमित शाह की यह रैली पंजाब की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि रैली को सफल बनाने के लिए अभी से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए।
मंडल अध्यक्ष रमन कुमार सैली ने बताया कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि रैली में मंडल से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकें।
इस बैठक में रैली के प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अभिषेक ठाकुर, ताहिल शर्मा , अश्मन अरोड़ा, दीपक पुरी, विवेक जोशी, देशराज कौंडल, विशाल शारदा, ओमेष शर्मा, संजय गौतम, वेद विशिष्ट, एन एस कोहली , एडवोकेट संजीव शर्मा और अनीता जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
