Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पर भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता ने साधा निशाना, कहा- उनके पास कोई संगठन नहीं

0

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कल शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लेकिन, भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता को पहली नहीं बल्कि दूसरी सूची का इंतजार है। भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है, वो पुराने विधायकों की सूची है। अभी नए विधायकों की सूची आना अभी बाकी है, जिसके बाद असलियत सामने आ जाएगी कि किस गुट की चलती है।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है, कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष भले कोई भी रहा हो लेकिन पार्टी ने पिछले 15 सालो में कोई जिलाध्यक्ष ही नहीं बनाया तो ऐसी पार्टी किस संगठन के आधार पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी में अगली सूची जारी करने पर अभी तूफां मचा हुआ है।

ज्ञान चंद गुप्ता का कहना है कि अगली सूची में जिन उम्मीदवारों की घोषणा होगी, वह केवल व्यक्तिगत तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस का संगठन कहीं नहीं है। इसलिए अलग-अलग कांग्रेस के अलग-अलग कैंडिडेट आएंगे। सूची आने पर ही देखना होगा कि वो उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस से आते हैं, कुमारी शैलजा की कांग्रेस से आते हैं, सुरजेवाला की कांग्रेस से आते हैं या कैप्टन अजय सिंह यादव की कांग्रेस से आते हैं। कांग्रेस के अंदर तूफान मचा हुआ है इसीलिए वे सूची जारी नहीं कर रहे। लेकिन ये तूफान रुकने वाला नहीं है।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा अभी हाल ही में विनश फोगाट भी कांग्रेस शामिल हुई हैं। इससे पार्टी का भी पर्दाफाश हो गया है कि पार्टी खिलाड़ियों के साथ भी चुनावों की आड़ में खेल सकती है। खिलाड़ियों का राजनीतिक इस्तेमाल करने में भी पार्टी पीछे नहीं हट रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *