नशा तस्करों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से पंजाब तक करते थे ड्रग सप्लाई; छह गिरफ्तार
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2025/02/08_02_2025-police__23880765-1024x576.webp)
पुलिस ने इंटर स्टेट मेडिकल ड्रग सप्लायर गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2,56,846 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल, 21,364 टीके और 738 शीशियां, मोटरसाइकिल, स्कूटी और एक कार भी बरामद की गई है।
गिरोह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था। एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सीआइए स्टाफ सरहिंद ने गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परविंदर सिंह निवासी चोलटा खुर्द, सदर थाना खरड़, मोहाली, साहिल निवासी गांधी नगर, यमुनानगर (हरियाणा), पंकज चौधरी व शुभम निवासी हिम्मत नगर, थाना सदर बजार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), शाहिद निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश), वसीम निवासी डासना वसुरी गांव गाजियाबाद हाल किरायेदार दुदिया पीपल, थाना लिसानी गेट मेरठ (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है।
नशा सप्लायरों का नेटवर्क मेरठ, सहारनपुर, यमुनानगर से होते हुए पंजाब तक फैला हुआ है। एसएसपी ने बताया कि थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने 27 जनवरी को परविंदर सिंह को 15 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था।
जांच में पता चला कि वह खुद नशा करता था और इसकी सप्लाई भी करता था। परविंदर से पूछताछ में सामने आया कि साहिल से परविंदर मेडिकल नशा लाकर उसे फतेहगढ़ साहिब व मोहाली में सप्लाई करता था। पुलिस ने साहिल को 29 जनवरी को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now