पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार

0

पंजाब में मान सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की रही है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में होशियारपुर के धूत कलां गांव निवासी नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि विजिलेंस ने ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है।

वहीं जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वरिंदरपाल सिंह धूत की संपत्ति उनकी घोषित आमदनी से 211.54% अधिक है। विजिलेंस ब्यूरो ने नायब और उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर उनकी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की।

यह जांच 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर करती है। जांच के दौरान यह सामने आया कि इस अवधि में धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय रु3,58,97,111.59 थी। वहीं, उनके कुल खर्च और संपत्ति का मूल्य रु11,18,34,544.22 पाया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *