भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मोहाली
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मोहाली
आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला मोहाली द्वारा दिल्ली में आयोजित हो रहे AI Summit के दौरान Indian National Congress के प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा एवं जिला भाजपा के सदस्य शामिल हुए।
यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष श्री संजीव वशिष्ठ तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री ताहिल शर्मा ‘लकी’ की अगुवाई में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्रीमती रीटा देवी, श्री अभिषेक ठाकुर, जिला मीडिया इंचार्ज श्री चंद्र शेखर, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ‘गुड्डू’, श्री जस्मिंदर सिंह, श्री संजीव जोशी एवं बिन्नी बलौंगी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला प्रधान श्री संजीव वशिष्ठ जी ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण विषयों पर अनावश्यक राजनीति करना उचित नहीं है और युवा मोर्चा ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।
