बाहुबली 3: खुशखबरी! क्या आने वाला है बाहुबली का तीसरा पार्ट? प्रभास ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज।

10 साल पहले आज ही के दिन साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एस. एस. राजामौली ने बाहुबली (Baahubali) फ्रेंचाइजी का आगाज किया था। प्रभास और राणा दग्गुबाती स्टारर इस एपिक एक्शन को पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
फिल्म के 10 साल पूरे होने के खास अवसर पर अब प्रभास (Prabhas) ने एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसे जानकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। उनके पोस्ट के मुताबिक आने वाले समय में बड़े पर्दे पर फिर से बाहुबली का धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा, पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में समझते हैं।
10 जुलाई 2015 को बाहुबली की कहानी को पहली बार थिएटर्स में पेश किया गया था। इस बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का एक अनोखा अध्याय लिखा और हर किसी को हैरान कर दिया। अब फिल्म की 10वीं सालगिरह के मौके पर प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है-
10 साल पहले एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट किया था। अब सवाल और जवाब दोनों एक साथ एक भव्य महाकाव्य में लौटकर आ रहे हैं। बाहुबली एपिक सागा को 31 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।