Baba Mahakal: महाकाल की शरण पहुंचे डांस मास्टर रेमो डिसूजा और टेरेंस लुईस: परिवार के साथ नंदी हाल में लगाया ध्यान, बाबा का लिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आज शनिवार को भस्म आरती के दौरान बॉलीवुड के डांस मास्टर और रियलिटी शो डांस प्लस के जज रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल डिसूजा इंडियाज बेस्ट डांसर के जज टेरेंस लुईस, शनिवार को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल से भगवान के दर्शनों का लाभ लिया।
तड़के दो बजे रेमो डिसूजा सपरिवार और टेरेंस लुईस के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।अल सुबह होने वाली भस्म आरती में सभी नंदी हाल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए। रेमो पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा ने कहा कि एक अलग ही अनुभव महसूस किया है, भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है, महाकाल के दर्शन कभी ऐसे पहले महसूस नहीं किया था बहुत अच्छा लग रहा है।