अयोध्या: राम मंदिर परिसर में लगने जा रहीं 2 नई प्रतिमाएं, जानें अब और किसके दर्शन मिलेंगे

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर देश और दुनिया के भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है और यहां हर समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इस बीच खबर मिली है कि राम मंदिर परिसर में 2 नई प्रतिमाएं लगने जा रही हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने ये जानकारी दी है।
नृपेंद्र मिश्रा ने 23 मार्च को ट्रस्टी और इंजीनियरों की टीम के साथ राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। समिति ने ही मंदिर परिसर में 2 खास प्रतिमाओं को लगाने का फैसला किया है। इसमें एक मूर्ति जटायू की है और दूसरी मूर्ति गिलहरी की है। जटायु की मूर्ति को कुबेर टीले में स्थापित कर दिया गया है। वहीं गिलहरी की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now