सावधान! हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश,कई जगहों पर पड़ेंगे ओले; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम में बदलाव के साथ ही वीरवार से प्रदेश में वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा (Haryana Weather News) में कई जिलों में वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।
तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को खतरा बना हुआ है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से दिए जानकारी के अनुसार एक मार्च तक हरियाणा (Haryana Weather forecast) में वर्षा हो सकती है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण वर्षा की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। मौसम में बदलाव के चलते किसान भी परेशान है। विज्ञानियों के अनुसार तेज हवाएं चलने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते बादलवाई के साथ मध्यम गति से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी को रात से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश की संभावना है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश की संभावना है।
बता दें कि फरवरी महीने में यह पांचवा पश्चिमी विक्षोभ है। फरवरी महीना लग था, तभी तीन पश्चिमी विक्षोभ लगातार देखने को मिला था। लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार सर्दी के मौसम में वर्षा कम हुई है। जिससे किसान परेशान भी हुए हैं। करीब चार पहले जिले में ओलावृष्टि हुई थी। इस कारण 30 प्रतिशत गेहूं व सरसों की फसल पर असर देखने को मिला था।
फरवरी महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है। इस समय गेहूं की फसल में बालियां आ गई है लेकिन दाना नहीं पड़ा है। अगर तेज हवा चलेगी और वर्षा हो गई तो फसल जमीन पर बिछ जाएगी। दाना न होने के कारण नुकसान भी अधिक होगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now