पंजाब में सेना के जवानों पर हमला : कई राउंड फायरिंग, बिना हथियार के थे जवान

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार रात सेना के इन दोनों जवानों पर फरीदकोट के बेगुवाला गांव के पास हमला किया गया। सेना के दोनों जवान अपने वाहन से जा रहे थे और उस वक्त सिविल ड्रेस में थे। इसी बीच बदमाशों ने उनपर गोलियां चलाईं। इस हमले में जवानों के वाहन पर गोलियां लगी हैं। वाहन पर बुलेट के निशान पाये गए हैं। गनीमत रही कि, जवान गोलियों की चपेट में नहीं आए। वहीं इस हमले को लेकर सेना के कमांडिंग ऑफिसर ने पंजाब पुलिस को मामले से अवगत कराया है और मामल दर्ज करा जल्द कार्रवाई की बात कही है। इधर मामले के सेना से जुड़े होने पर फरीदकोट एसपी ने जल्द बदमाशों को गिरफ्त में लेने और सख्त कार्रवाई की बात कही है। फरीदकोट पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
इधर दूसरी तरफ पंजाब के पठानकोट में भी अलर्ट जारी है। बताया जा रहा है कि, यहां कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने को कहा है। लोगों से कहा गया है कि, वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पंजाब पुलिस सेना के साथ मिलकर यहां संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही है।