कहीं ढोल नगाड़े तो कहीं बट रहीं थी मिठाईं, बारात निकलने से पहले अचानक पहुंच गई पुलिस; फिर जो दूल्हे के साथ हुआ…

0
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक की रविवार को बरात जानी थी। रविवार को आरोपित को अदालत में पेश किया।
पिहोवा सदर थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 29-30 जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात को बेटी बाथरूम करने गई थी। काफी देर वह बाहर नहीं आई तो उसने जाकर देखा, जहां गांव का ही राजन उर्फ राजू उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
आरोपित उसे देख कर भाग गया। बेटी ने बताया कि आरोपित बाथरूम में छिपा था। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपित ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित गांव में ही स्कूल के पास सीएससी सेंटर चलाता है। पिहोवा सदर थाना पुलिस प्रभारी विक्रांत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ केस दर्ज किया है।
वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो यमुनानगर में युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते शादी का वादा कर बाद में मना करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक की कहीं और शादी तय होने पर प्रेमिका को पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दे दी। आरोपित युवक की 17 फरवरी को शादी होनी है।
युवती ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब कहीं और शादी तय कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि उसकी पहाड़ीपुर निवासी रोहित से दोस्ती थी।
आरोपित रोहित ने उसे शादी का झांसा दिया। 11 फरवरी को उसे जगाधरी बुलाया। यहां उसे एक होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। जब रोहित पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रजत ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर