Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लिए विधानसभा चुनावों का ऐलान: J&K में 87 लाख से ज्यादा मतदाता, हरियाणा में बनेंगे 20 हजार बूथ

चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमीशन ने दोपहर 3 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी साल झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं, लेकिन इनके लिए इलेक्शन शेड्यूल बाद में घोषित होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग 5 से 7 चरणों में वोटिंग कराने पर विचार कर रहा है। पिछले दिनों चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव सिंह ने आयोग की टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा कर तैयारियां का जायजा लिया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- लोकसभा चुनाव के बाद यह हमारा दूसरा पड़ाव है। लोकसभा चुनाव दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्शन प्रोसेस थी, जो शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। इसमें कई रिकॉर्ड बने। जम्मू-कश्मीर में पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें, लोकतंत्र की मजबूती की झलक थी। वहां की आवाम अब बदलाव चाहती है, वे खुद अपनी किस्मत लिखना चाहते हैं। घाटी में लोगों ने हिंसक घटनाओं को नकारा और बुलेट-बैलेट की लड़ाई में बैलेट की जीत हुई।
1) जम्मू कश्मीर:
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों कश्मीर और लद्दाख में बांटा था। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर तक चुनाव कराने का आदेश दिया था, साथ ही कहा था कि जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा वापस दिया जाए। इसके बाद कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने भी यहां जल्द चुनाव कराने की मांग की।
विधानसभा सीटें: 90 (बहुमत 46)
कुल वोटर: 87 लाख 9 हजार
पोलिंग स्टेशन: 11 हजार 800
2) हरियाणा:
हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2025 को खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में मल्टीस्टोरी में भी पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
कुल विधानसभा सीटें: 90 (बहुमत 46)
कुल वोटर: 2 करोड़ 1 लाख मतदाता
पोलिंग स्टेशन: 20 हजार 620
3) महाराष्ट्र:
महाराष्ट्र में 26 नवंबर 2024 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। यहां बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में NDA को 201 और महाविकास अघाड़ी को 67 सीटें मिली थीं। राज्य में कुल सीटों की संख्या 288 है और बहुमत का आंकड़ा 144 है।
4) झारखंड:
झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 81 और बहुमत का आंकड़ा 41 है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई में गठबंधन की सरकार है।