Haryana Weather Today: हरियाणा में बरसने लगा आषाढ़… आज 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

0

प्रदेश में सोमवार को मौसम ने करवट ली। रविवार रात और सोमवार को नौ जिलों में वर्षा हुई। इससे कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं। हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट आने से वकील के पास काम करने वाले 28 वर्षीय मनजीत की मौत हो गई।

वहीं, मंगलवार को प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिलों में हो रही वर्षा के बाद 18 जून से प्रदेश में प्री-मानसून शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से वर्षा की संभावना जताई गई थी।

उम्मीद है कि जून के अंत तक हरियाणा में मानसून भी प्रवेश कर जाए। प्रदेश में सोमवार को हुई वर्षा से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में तापमान 40 डिग्री से अब 35.2 डिग्री पर आ गया है।

 

सोमवार को हिसार में हुई वर्षा के दौरान डाबड़ा चौक पर भीगने से बचने का प्रयास करते हुए राहगीर l जागरण

आज इन जिलों में हो सकती है वर्षा

यलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।

 

यलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।

इन जिलों में हुई वर्षा जिला वर्षा (मिलीमीटर में)

हिसार: 13.5

नारनौल: 14.5

रोहतक: 13.4

भिवानी: 0.5

गुरुग्राम: 0.5

नूंह: 0.5

पानीपत: 12

रेवाड़ी:3.5

सोनीपत: 6.5

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *