Elections 2025: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, शमीला बेगम समेत कई नेताओं ने ‘हाथ’ छोड़ थामी ‘झाड़ू’

0

 दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कभी भी घोषणा की जा सकती है। ऐसे में नेताओं का दल बदलने का दौर जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। शुक्रवार देर शाम दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्षद शमीला बेगम समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी में आए नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की राजनीति और उनके काम से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि हम मुस्तफाबाद सीट जीतेंगे। साथ ही दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस यूथ के प्रदेश महासचिव रहे शमी मलिक ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। मुस्फाबाद विधानसभा में आप विधायक हाजी युनुस ने जो काम किए हैं, किसी अन्य पार्टी के विधायक ने नहीं किया।

इस मौके पर सांसद संजय सिंह ने पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने शमीला बेगम की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षद शमीला बेगम ने आम आदमी पार्टी की सदस्य न होने के बावजूद भी हमारा साथ दिया था। जब भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रही थी, तब भी शबीला बेगम और उनके पति उस राजनीति के खिलाफ खड़े हुए थे। आप का सदस्य न होने के बावजूद इन लोगों ने आप का साथ दिया था। बड़ी मुश्किल से दो-तीन वोटों के अंतर से हम आम आदमी पार्टी का मेयर बना पाए थे।

संजय सिंह ने कांग्रेस पार्षद शमीला बेगम के साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी मोहम्मद खुशनूद, यूथ कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शौकीन मलिक, यूथ कांग्रेस मुस्तफाबाद के महासचिव शमी मलिक, कांग्रेस जेजे सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नफीज सैफी, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाजी नईम सैफी के साथ उनके समर्थकों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *