अंबाला में 600 करोड़ के शहीद स्मारक का किया लोकार्पण: केंद्रीय गृहमंत्री अमित बोले- शहीदों का इतिहास याद रखना जरूरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला में 1857 की क्रांति के शहीदों को समर्पित स्मारक का लोकार्पण किया। करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्मारक के उद्घाटन के बाद शाह अंबाला के गांधी मैदान में आयोजित रैली में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने करनाल में भाजपा की पदयात्रा में हिस्सा लिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
इससे पहले करनाल में आयोजित पदयात्रा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है, जबकि वर्ष 2024 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
