अंबाला: महावीर पार्क के तालाब में युवती ने लगाई छलांग, होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान
ऐतिहासिक महावीर पार्क में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक पार्क के तालाब में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर तैनात होमगार्ड के जवान मांगेराम ने मुस्तैदी दिखाई और अपनी जान पर खेलकर खुद भी छलांग लगाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती की पहचान केसरी गांव निवासी साक्षी के रूप में हुई है, जो कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
