Allu Arjun पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी का हुआ निधन; अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद पहुंचे एक्टर
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पुष्पा फिल्म से उन्हें दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं। इस बीच उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अभिनेता की दादी अल्लू कनकरत्नम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जो दिग्गज एक्टर अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं।
अल्लू अर्जून की दादी का निधन शनिवार की सुबह उनके हैदराबाद स्थित घर पर हुआ। अल्लू कनकरत्नम उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रही थी और इस वजह से 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का उनकी दादी के साथ गहरा नाता था। फिल्मों से जुड़े कई इवेंट में उन्हें अपनी दादी के साथ देखा जा चुका है। इन दिनों अभिनेता एटली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसके लिए वह मुंबई में थे। हालांकि, दादी के निधन की चौंकाने वाली जानकारी मिलने के बाद वह हैदराबाद पहुंचे। जहां एयरपोर्ट से उनकी वीडियो वायरल हो गई।
अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज दोपहर यानी 30 अगस्त को कोकापेट में होगा। अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य अल्लू अरविंद के निवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अभिनेता के फैंस भी इस जानकारी के मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी दादी को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
