जोधपुर रवाना हुई Air India की फ्लाइट अचानक लौटी वापस, मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप

0

शुक्रवार 22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 में कुछ दिक्कत आने के कारण उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

 

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके बाद परिचालन संबंधी समस्या सामने आई। इसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

उन्होंने बताया कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस लैंड कराया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

जून के महीने में अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने एअर इंडिया की फ्लाइट बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस घटना में क्रू मेंबर समेत 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझौक कर रख दिया था।

इस घटना के बाद विमानों में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट रद होने के कई मामले सामने आए थे। इस बीच मुंबई से भी खबर आई जहां जोधपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा।

 

कुछ दिनों पहले एक और वीडिया मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया था, जिसे देखने के बाद लोग पायलट को सलाम ठोक रहे हैं। दरअसल, मुंबई में मानसून जोरो पर है और भारी बारिश, तेज हवा और जलभराव के कारण लोग परेशान हैं।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *