Flight Cancel: अमृतसर से लंदन जाने वाली Air India की फ्लाइट 15 जुलाई तक रद, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

अमृतसर। एअर इंडिया ने अमृतसर से लंदन गेटविक उड़ान 15 जुलाई तक रद्द की है। यह पहले हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरती थी। इसी के साथ ही अमृतसर बर्मिंघम उड़ान को हफ्ते में 3 दिन की जगह 2 दिन कर दिया गया है। यह फैसला पूर्व उड़ान सुरक्षा जांच को बढ़ाना और मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने को लेकर लिया गया है।
हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ानों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त समय लग रहा था। इसके अलावा अहमदाबाद हादसे के बाद बोइंग 787 और 777 विमानों द्वारा संचालित सेवाओं को अस्थायी तौर पर कम किया गया है। इसी की वजह से यह बदलाव हुआ है।
बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स को रद करना पड़ रहा है। दो दिन पहले मंगलवार को एअर इंडिया की कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को रद करना पड़ा था। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली से पेरिस, अहमदाबाद से लंदन के अलावा कई अन्य देशों की तरफ जाने वाली उड़ानों को तकनीकी खामी के कारण रद करना पड़ा था। एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि अनिवार्य उड़ान-पूर्व जांच में समस्या आने के कारण AI 143 को रद करने का फैसला किया गया था। इसके साथ ही बुधवार को पेरिस से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की वापसी सेवा AI 142 को भी रद किया गया था।