उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, 413 लोगों की बचाई गई जान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना से भयंकर तबाही मची है। बड़ी संख्या में घर, रिसॉर्ट और होटल बह गए हैं। सेना के जवानों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता है। मौसम ठीक ना होने का कारण अभी ठीक से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटा है।
किन्नौर में बादल फटने से बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंस गए। ITBP की 17वीं बटालियन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 413 से अधिक लोगों की जान बचाई है। ये सभी तीर्थयात्री थे, जो कैलाश यात्रा पर निकले थे। किन्नौर-कैलाश मार्ग पर तंगलिंग क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कई लोग फंस गए हैं।
यह बचाव अभियान आईटीबीपी के 1 गैजेटेड अधिकारी, 4 सबऑर्डिनेट अधिकारियों और 29 अन्य रैंक के जवानों द्वारा एनडीआरएफ की 14 सदस्यीय एक टीम के समन्वय से चलाया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…