शादी के बाद खुद थार चलाकर ससुराल पहुंची दुल्हन, दूल्हे से बोली- बैठो; घर नहीं जाना? खूब वायरल हो रहा वीडियो

0

लुधियाना। जिले में एक दुल्हन विदाई के बाद खुद थार चलाकर ससुराल पहुंची। उसने दूल्हे को भी बगल की सीट पर बैठा लिया। इसके बाद पूरी बारात दुल्हन वाली थार के पीछे-पीछे चलती रही। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। ससुराल पहुंचने के बाद दूल्हे के साथ उसका गृह प्रवेश हुआ।

खास बात यह है कि विदाई का यह दृश्य इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने खूब कमेंट्स किए। सामने आए 25 सेकेंड के वीडियो में जैसे ही विदाई का समय आता है तो दुल्हन थार के पास जाकर खड़ी हो जाती है और दूल्हे को कहती है- बैठो, घर नहीं जाना। इसके बाद दूल्हा लहंगे को संभालते हुए दुल्हन को थार की ड्राइविंग सीट पर बैठाता है। साथ ही ड्राइविंग सीट के बगल में बैठ जाता है।

इसके बाद दुल्हन मायके वालों को बाय-बाय करते हुए थार चलाने लगती है। इस दौरान दूल्हा भी खूब जॉली मूड में नजर आया। दुल्हन थार लेकर ससुराल पहुंची तो दूल्हा उसके लहंगे को संभालते हुए नीचे उतारता है।

बताया जाता है कि दुल्हन का नाम भावनी तलवाड़ है। दूल्हे का नाम चिराग वर्मा है। इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर भावनी तलवाड़ ने खुद को ग्राफिक डिजाइनर बताया है। वहीं, दूल्हे चिराग ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर रखा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर