दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल: रेखा गुप्ता की सचिव बनी मधु रानी तेवतिया, इन IAS अधिकारियों को भी मिलीं बड़ी जिम्मेदारी

0

दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। उप सचिव (सर्विसेस) भैरब दत्त ने आदेश जारी करते हुए अफसरों के तबादलों के बारे में जानकारी दी है। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ फेरबदल

2007 बैच के IAS अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है। 2008 बैच की IAS डॉ. मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। 2011 बैच के IAS संदीप कुमार सिंह सीएम रेखा गुप्ता के मुख्य सचिव बने हैं।  2011 बैच के IAS रवि झा को आबकारी आयुक्त के पद से हटा दिया गया है और उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2014 बैच के IAS सचिन राणा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं, जिन्हें उसी पद पर रखा गया है। हालांकि उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य (प्रशासन) बनाया गया है।

 

बता दें कि 8 फरवरी को मतगणना होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाई। भाजपा ने 20 फरवरी को रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद बीती रात उनके अधिकारियों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत डॉ. मधु रानी तेवतिया को सीएम का सचिव बनाया गया है। डॉ. मधु रानी तेवतिया एक गंभीर, तेज और ईमानदार आईएएस अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *