अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तबीयत, मोहाली के अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सीएम मान को फिलहाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार की ओर से अभी तक या स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल लाया गया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now