AAP नेता पर आधी रात को फायरिंग, कार में लगाई आग, पुलिस जांच जारी

0

थाना डेहलों के गांव लहरा में गत रात्रि आम आदमी पार्टी के नेता व ट्रक यूनियन अहमदगढ़ के प्रधान सुखविंदर सिंह छिंदा के घर में दाखिल होकर कुछ व्यक्तियों ने उस पर पर गोली चला दी। वहीं आंगन में खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर कर को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह छिंदा पुत्र नाहर सिंह निवासी गांव लहरा ने बताया कि गत रात्रि लगभग 11:00 बजे जब वह में गेट बंद कर सोने जा रहा था तो कुछ व्यक्ति उसके घर का में गेट फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गए और उस पर गोली चला दी। उसने कहा कि उसने भाग कर और कमरे में जाकर अपनी जान बचाई। उसके बाद उक्त व्यक्तियों ने उसके आंगन में खड़ी उसकी कर को पेट्रोल डालकर आग लगा दी व उस द्वारा शोर मचाने पर व्यक्ति भाग गए वह जाते हुए घर के गेट पर कई फायर किए। उसने कहा की व्यक्तियों ने उसके चाचा के लड़के की फैक्ट्री के आगे राखी पराली को भी आग लगा दी जिससे पराली का भी काफी नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर डेहलों के थाना प्रमुख इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह पुलिस पार्टी लेकर मौका ए वारदात पर पहुंचे वह स्थिति का जायजा लिया। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख ने बताया कि इस संबंध में कुलदीप सिंह और उसके साथियों पर आर्म्स एक्ट और अलग-अलग धाराओं से तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *