AAP सांसद संजय सिंह सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- करेंगे कई खुलासे
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद बुधवार को संजय सिंह जेल से बाहर निकले। इसके बाद वो अरविंद केजरीवाल के घर गए और उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद लिए। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा है कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया है।
इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की गई है। इस बाबत पोस्ट करते हुए AAP ने लिखा, ‘कल शेर सुबह 10 बजे दहाड़ेगा, कल संजय सिंह करेंगे सबसे बड़ा Expose।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई बड़े खुलासे करने का दावा किया है। बता दें कि संजय सिंह ने बुधवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ऐसा कह रही क्योंकि उन्होंने घोटाला किया था। शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने 55 करोड़ रुपये के डेक पर पिन लगा दी है और भाजपा ने उन्हें राजा बना दिया। बुधवार को संजय सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं जिसने देश की सेवा करने के लिए अपनी आईआरएश की नौकरी छोड़ दी।
कल शेर सुबह 10 बजे दहाड़ेगा‼️
कल संजय सिंह करेंगे सबसे बड़ा Expose‼️ pic.twitter.com/PFkmDmvVHY
— AAP (@AamAadmiParty) April 4, 2024
